फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर की सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्या सुनते अधिकारी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डीएम ने चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साल के पहले दिन अफसरों ने संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। डीएम सीबी सिंह ने चार समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। पीड़ित की शिकायत पर छपार में पुलिस की टीम भेजकर समस्या का निराकरण कराया गया।
2022 के पहले दिन जिले के अफसरों ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। कड़ाके की ठंड के बीच लोग अपनी शिकायतें लेकर तहसील पहुंचे। 22 लोगों ने अपनी शिकायतें अफसरों के सामने रखी। इनमें आठ शिकायत राजस्व से संबंधित आई। आठ पूर्ति विभाग, छह बिजली, एक डीपीआरओ, एक पुलिस विभाग से संबंधित रही। छपार के एक व्यक्ति ने बताया कि उसके मकान पर कब्जा कर लिया गया है। इस पर डीएम के आदेश पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और समस्या का निराकरण कराया। कुल चार समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सीबी सिंह ने कहा कि अफसर प्रतिदिन कार्यालय में बैठकर जनता की समस्यायें सुने और गुणवत्तापरक निस्तारण करें। उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस से संबंधित मामलों को स्वयं मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लेखपाल को अपने संबंधित ग्राम की जानकारी होनी चाहिए। हम सबको मनोभाव से गरीबों के लिए कार्य करना चाहिए और जो शासन की योजनायें चल रही हैं, उनका लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना चाहिए जिससे वे शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव, उप जिला अधिकारी सदर परमानंद झा, तहसीलदार सदर अभिषेक शाही, पुलिस अधिकारी, समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, समस्त लेखपाल मौजूद रहे।

सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनते डीएम- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें