शातिर अपराधियों की निगरानी के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी अभिषेक सिंह ने जिला जेल का निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही शातिर अपराधियों की निगरानी के आदेश दिए। इसके अलावा उनसे मिलने आने वाले लोगों के बारे में जानकारी रखने को कहा।
डीएम व एसएसपी दोपहर के समय जिला जेल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने जिला जेल का निरीक्षण किया। पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर में सफाई रखने को कहा। बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश दिए। वहीं बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं, उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कार्यालय के अभिलेखों व मुलाकाती रजिस्टर को देखा। सीसीटीवी कैमरे व जैमर प्रणाली को देखा। इसके अलावा अस्पताल की ओपीडी की जानकारी ली। तीन बैरकों की तलाशी भी कराई गई। इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी, जेलर राजेश कुमार, सीओ नई मंडी रुपाली राॅय आदि मौजूद रहे। ्र