रालोद पार्टी कार्यालय पर जिला पंचायत सदस्य का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिपं सदस्य मोबीन जौला रालोद में शामिल
मुजफ्फरनगर। वार्ड 22 से जिला पंचायत सदस्य मोबीन जौला रालोद में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वह पुराने रालोद कार्यकर्ता हैं। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पर निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाकर अपने साथ लाने का आरोप लगाया।
रालोद के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोबीन जौला ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। रालोद में अब जिला पंचायत सदस्यों की संख्या छह हो गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान पर आरोप लगाया कि वह सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्यों पर नाजायज दबाव बनाया जा रहा है। कुछ सदस्यों को एक होटल में बुलाकर उन पर दबाव बनाया गया है। भाजपा ने जो सूची जारी कर रही है वह पूरी तरह फर्जी है। इस चुनाव में जीत विपक्ष की होगी। जिला पंचायत सदस्य गज्जू पठान, सुधीर भारतीय, विदित मलिक, जगपाल मलिक, ओमकार बालियान, काजी फैज और मारूफ राणा आदि उपस्थित रहे।