फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाट विक्रेता के हमलावरों की गिरफ्तारी को थाने में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चाट विक्रेता के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

खतौली। कस्बे के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी चाट विक्रेता पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रजापति समाज के लोगों ने थाना परिसर में धरना दिया। इंस्पेक्टर द्वारा जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने पर धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन

भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में थाना परिसर में दिए गए धरने को संबोधित करते हुए सुमित प्रजापति ने बताया कि एक जून को आर्यपुरी निवासी चाट विक्रेेता धर्मवीर पर कार सवार युवकों ने हमला किया था। आरोपियों ने उस पर फायरिंग भी की थी, लेकिन अब तक पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि जल्द गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। डीजे संचालक सुंदर के हमलावरों को भी गिरफ्तार करने की मांग की गई। इंस्पेक्टर के जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर धरना खत्म किया गया। इस मौके पर संजय, गोविंद, रामनिवास एडवोकेट, जतिन, मुकेश, सुंदर पाल, बबलू, कमल गौतम, प्रिंस, संदीप व कोकिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें