फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत उपचुनाव परिणाम: मुजफ्फरनगर से प्रमोद कुमार हुए विजय, जानें- किसे कितने वोट मिले

Fri, 05 Aug 2022 03:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

UP by-election result: जिला पंचायत उप चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। मुजफ्फरनगर में प्रमोद कुमार (अन्ना) 1290 वोट से विजयी हुए है। जानिए किसे कितने वोट मिले हैं।
विज्ञापन
प्रमोद कुमार हुए विजय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP by-election result: मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में कैलावड़ा के प्रमोद कुमार (अन्ना) 1290 वोट से विजयी हुए है। वहीं गुरुवार को जिला पंचायत उप चुनाव में 53.70 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विज्ञापन


किसको कितने मत मिले
संजीव नंबरदार को-3990
रविंद्र प्रधान को-5389
प्रमोद अन्ना को-6679
रोशन लाल सैनी को-5387 
सुंदर पाल को-34
अमित कुमार को-16 मत मिले
325 मत निरस्त हुए।

वार्ड नंबर 34 में जिला पंचायत सदस्य का उपचुनाव गुरुवार की सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक मतदान हुआ था। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर भीड़ कम रही। उप चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी विनीत जायसवाल, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार ने जानसठ ब्लॉक के गांव राजपुर कलां में पहुंचकर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया था।  

यह भी पढ़ें: New Song: फरमानी नाज का नया गाना, यू-ट्यूब पर जल्द होगा रिलीज, हर तरफ गूजेंगा ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दोपहर बाद मतदाताओं की मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लगी रही। लोगों के बीच दोपहर बाद उत्साह दिखा था। वहीं शाम तक कुल 53.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस दौरान एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ शकील अहमद, तहसीलदार संजय सिंह, जानसठ थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह मौजूद रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें