फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की घटना के विरोध में हड़ताल पर वकील

विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन सौपते सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दिल्ली की घटना के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला एवं सिविल बार के अधिवक्ताओं ने दिल्ली में वकीलों के साथ घटी घटना और पश्चिम में हो रही हत्याओं के विरोध में कामबंद हड़ताल की। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए एडीएम प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिए। वकीलों ने कहा कि हमले की घटना पर रोक नहीं लगने पर आंदोलन के लिए तेज करने के लिए विवश होना पड़ेगा। उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

जिला बार संघ अध्यक्ष सैय्यद नसीर हैदर काजमी और महासचिव प्रदीप मलिक एवं सिविल बार अध्यक्ष अनिल दीक्षित एवं महासचिव बिजेंद्र सिंह मलिक के नेतृत्व में वकीलों ने दिल्ली के 30 हजारी कोर्ट में वकीलों पर लाठीचार्ज का विरोध किया। पश्चिम में हो रही वकीलों की हत्याओं पर आक्रोश जताया। अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया। एडीएम प्रशासन को दिए ज्ञापन में वकीलों के साथ हो रही घटनाओं पर रोष जताया गया। रामबीर सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, नरेशचंद गुप्ता, राजसिंह रावत, सतेंद्र कुमार, सोरभ पंवार, विजेंद्र प्रताप, सुधीर गुप्ता, नीरज ऐरन, सोहनलाल, राकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें