फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट फोन पाकर विद्यार्थियों के खिलें चेहरे

विज्ञापन
डीएवी डिग्री कॉलेज में स्मार्ट फोन पाकर खुशी से झूमे विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। प्रदेश सरकार की स्मार्ट फोन वितरण योजना के अंतर्गत डीएवी डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण किए गए। स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं के चहरे खिल गए।
विज्ञापन

कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में मंगलवार को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कॉलेज की बीएससी, बीए व बीकॉम की अंतिम तथा बीएड की दूसरे वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई में आ रही दिक्कत अब खत्म हो जाएगी। कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरकार की इस योजना का स्वागत किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को मोबाइल का सदुपयोग करना चाहिए। मोबाइल का दुरुपयोग जीवन तथा कॅरिअर बर्बाद कर सकता है। कॉलेज के सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई में आ रही परेशानी अब दूर हो जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

बुढ़ाना कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज में स्मार्ट फोन पाकर खुशियां मनाते विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें