फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: टैंट हाउस और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 16 Mar 2022 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शाहपुर कस्बे में एक टैंट हाउस में भीषण आग लग गई। इसके बाद नजदीक ही स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा ने भी आख पकड़ ली। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाहपुर कसबे में टैंट हाउस में आग लग गई। सेंट्रल बैंक की शाखा भी आग की चपेट में गई, जिससे कीमती सामान जल गया। दमकल विभाग ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
शाहपुर में बुढ़ाना रोड पर सेंट्रल बैंक की शाखा के पीछे गणेश टैंट हाउस में मंगलवार देर रात आग लग गई। 

आग बैंक के पीछे की दीवार में हवा के लिए छोड़े गए रोशनदान से बैंक में भी पहुंच गई। बैंक के परदे, एसी और वायररिंग जल गई। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया। बैंककर्मियों ने बताया कि रिकॉर्ड और स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित है । टैंट हाउस में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें