बेसहारा लोगों को भोजन के पैकेट बांटे
बुढ़ाना। लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए मजदूर व गरीब परिवारों में अधिशासी अधिकारी ने समाजसेवियों के साथ भोजन का वितरण किया। उनके मकान व झोपड़ियों को सैनिटाइज करवाया गया।
नगर पंचायत बुढ़ाना के अधिशासी अधिकारी ओमगिरी, विधायक प्रतिनिधि राजेश संगल, डॉ. राजीव कुमार व डॉ. शिवराज सिंह ने असहाय परिवारों को भोजन के पैकेट, मास्क और अन्य सामग्री बांटी। डॉ. राजीव कुमार ने इन सभी परिवारों को हाथ धोने के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि साबुन से हाथ धोने पर कोरोना अथवा अन्य बीमारी के कीटाणु मर जाते है। विधायक प्रतिनिधि राजेश संगल ने 10-10 किलो आटे के पैकेट का वितरण किया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि रोजाना इन परिवारों को भोजन का वितरण करवाया जाता है।