फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में एक लाख 14 हजार 189 वादों का निस्तारण

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कोर्ट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्या का निस्तारण करते बैक कर्मच - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत में एक लाख 14 हजार 189 वादों का निस्ताण किया गया। मोटर दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, बैंकों के ऋण, राजस्व के प्रकरण निस्तरित किए गए। न्यायालय परिसर मे राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज चवन प्रकाश ने मां शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जलवित करके किया। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत मे वादकारियों के लंबित मामलों को सुलह-सफाई के आधार पर निपटाया जाना है। इससे जहां वादकारियों को त्वरित न्याय मिल सकेगा। लंबित प्रकरणों की संख्या में कमी आयेगी। उन्होंने वादकारियों से कहा कि वे अपने अपने वादों को लोक अदालत मे लगवायें और अनावश्यक कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने से बचें। नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने कहा कि न्याय सबके लिए की परिकल्पना को लेाक अदालत के माध्यम से साकार किया जा रहा है। संचालन राष्ट्रीय लोक अदालत की सचिव सलोनी रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव मयंक जायसवाल ने बताया कि लोक अदालत में कुल एक लाख 14 हजार 189 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला जज चवन प्रकाश ने 25 लंबित मामलों का निस्तारण किया। परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में 61 प्रकरण निस्तारित किए गए।
14 लाख दस हजार रुपये समझौता राशि के रुप में दिलाए गए। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मलखान सिंह के न्यायालय में 158 मामलों का निस्तारण हुआ। पांच करोड़ 88 लाख 11 हजार की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाई गई। डीएम चंद्रभूषण सिंह के नेतृत्व में राजस्व न्यायालयों में 19078 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों और बीएसएनएल की सक्रिय भागीदारी रही। बीएसएनएल ने 35 मामलों का निस्तारण किया। बैंकों के द्वारा 1303 ऋण मामले निस्तारित किए गए। 11 करोड़ 87 लाख चार हजार रुपये की राशि का सेटलमेंट किया गया। लोक अदालत में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पंकज अग्रवाल, एडीजे प्रथम जयसिंह पुंडीर, पीएनबी के सर्किल हैड विशाल भटनागर, एसबीआई के आरएम दिग्विजय शर्मा, प्रथमा ग्रामीण बैंक आरएम एसके व्यास, जिला बार संघ अध्यक्ष वसी अंसारी, महासचिव सुरेंद्र कुमार मलिक, सिविल बार अध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव सुनील मित्तल मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में कोर्ट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्या का निस्तारण करते एसबीआई के- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें