फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुगाना गांव में हुई हुक्का चौपाल में गन्ना मूल्य पर चर्चा

विज्ञापन
गठवाला खाप के गांव फुगाना में हुक्का चौपाल में गन्ना मूल्य को लेकर चर्चा करते चौधरी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। गांव फुगाना में आयोजित हुक्का चौपाल में चौधरियों ने गन्ना मूल्य में की गई बढ़ोतरी को किसानों के साथ मजाक बताया। कहा कि साढ़े चार वर्षों में महंगाई आसमान पर पहुंच गई है। गन्ने की उत्पादन लागत में कई गुनी वृद्धि हो गई है। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

गठवाला खाप के गांव फुगाना में सोमवार को हुक्का चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें चौधरियों के बीच गन्ना मूल्य बढ़ोतरी का मुद्दा छाया रहा। फुगाना के थांबेदार बाबा वीरसैन मलिक ने कहा कि साढ़े चार वर्षों में डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, घरेलू पर ट्यूबवेल की बिजली के दाम के अलावा कृषि की उत्पादन लागत कई गुनी बढ़ गई है। सरकार ने गन्ना मूल्य में 25 रुपये की बढ़ोतरी कर किसानों के साथ मजाक किया है। पूर्व प्रधान चौधरी थामसिंह ने कहा कि भाजपा किसानों के बलबूते पर ही सत्ता में आई थी। सत्ता में आने से पहले किए गए किसी भी वादे को सरकार ने पूरा नहीं किया।
चौधरी मुकेश मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनावी वर्ष में भी गन्ना मूल्य में बहुत कम बढ़ोतरी करके किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इस घोषणा से किसानों को झटका लगा है। पूर्व प्रधान मोनू मलिक ने कहा कि सभी फसलों की उत्पादन बढ़ती जा रही है। उन्होंने गन्ना मूल्य बढ़ोतरी को नाकाफी बताया। चौधरी राजकुमार मलिक ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण करती आ रही है। समय पर गन्ने का भुगतान नहीं मिलता। साढ़े चार साल में मात्र 25 रुपये की बढ़ोतरी किसानों के साथ धोखा है। इस मौके पर कुलदीप मलिक, मनोज शर्मा, देवेंद्र, नीटू, राजन मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें