फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आबादी क्षेत्र में आफत, खेतों में बरसा सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ/रतनपुरी/छपार। कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटों की लगातार बारिश आफत बन गई। तहसील, सब्जी मंडी सहित किसानों के खेतों में पानी भर गया। रविवार की देर रात से लेकर सोमवार को दिन के 11 बजे तक हुई तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश से सोमवार को लोगों को सुबह-सुबह अपने जरूरी काम निपटाने में परेशानी हुई। रविवार रात से लगातार हुई बारिश से तहसील और सब्जी मंडी परिसर में पानी भर गया। तहसील में पानी भरने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को तहसील में जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रतनपुरी क्षेत्र में रात से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान अरविंद सोम का कहना है कि इस बार अच्छी बारिश हुई है। जो गन्ने और चारे की फ़सल के किए वरदान साबित होगी।

फसलों के लिए फायदेमंद : सिंह
बुढ़ाना मोड़। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया गन्ना और धान की फसलों के लिए बारिश अमृत साबित होगी। किसान इस बारिश में धान की तैयारी करते हुए रोपाई करें। बेल वाली फसलों में अधिक बारिश के कारण जड़ व तना गलन की समस्या आ सकती है, इसलिए किसानों को खेत से जल निकासी का उचित प्रबंध करना चाहिए। किसी भी फसलों पर अभी किसी भी तरह का छिड़काव न करें, मौसम में नमी बढ़ने से कीट पतंगों का प्रकोप भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें