फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर - दिव्यांगों को मिलेंगी मोटर ट्राई बाइक : नरेंद्र कश्यप

Sat, 30 Sep 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य मंत्री ने विभाग की मंडलीय समीक्षा ली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिलना चाहिए।

लोनिवि के डाक बंगले पर सहारनपुर मंडल के विभागीय अधिकारियों की बैठक में कश्यप ने कहा कि पिछड़े समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का समय से लाभ मिलना चाहिए। दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछड़ों और दिव्यांग जनों के प्रति काफी गंभीर है और उनका कहना है कि सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है।
विज्ञापन

दिव्यांगजनों के लिए सभी सरकारी बसों में निशुल्क व्यवस्था की है, इसके साथ ही प्रदेश भर में लगभग 11 लाख दिव्यांग जनों को पिछली सरकारों में 300 रुपये प्रति माह मिलता था, जिसे बढ़ाकर योगी सरकार में 1000 रुपये प्रति माह किया है। उन्होंने कहा दिव्यांग जनों के लिए 32 करोड़ 50 लख रुपये की कीमत की मोटर ट्राई बाइक की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर जिलों के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




संजीव तायल को मिला शिक्षा गौरव पुरस्कार

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के शिक्षक डॉ. संजीव तायल को होटल यूनिवर्सल मेन्टॉर एसोसिएशन ने हिमालयन एजुकेशन कॉनक्लेव 2023 में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए शिक्षा गौरव पुरस्कार के सम्मानित किया गया। पुरस्कार देने वालों में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, डॉ. मंजूला पूजा श्राफ , कुलभूषण शर्मा, मनीष नायडू शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें