फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्ष की ओर ले जाते हैं भक्ति ज्ञान और वैराग्य : श्याम सुंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। कथा वाचक दास श्याम सुंदर महाराज ने कहा कि भक्ति, ज्ञान वैराग्य व त्याग मनुष्य को मोक्ष की ओर ले जाते हैं । पहले दिन गांव में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। उत्सव का माहौल रहा। गांव पलड़ी के प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी ने किया। यजमान समाजसेवी मनोज सैनी सपत्नीक रहे।
विज्ञापन

कथा व्यास दास श्याम सुंदर महाराज ने बताया कि नारद मुनि ने भ्रमण के दौरान एक स्त्री की गोद में लेटे दो वृद्ध देखे। महिला से पूछा ये क्या है उसने बताया कि ये मेरे पुत्र ज्ञान व वैराग्य है, जिसके लिए नारद मुनि ने महिला को सत्कर्म का बोध कराया।
उन्होंने बताया कि भक्ति गरीबी में उत्पन्न होती है। कानों में बात अटकती है तब भक्ति जवान हो जाती है। भक्ति वहां रुकती है जहां ऊंच नीच जात पात का भेद ना हो। भगवान की भक्ति करने से मनुष्य का उद्धार होता है। जीवन में सफलता के साथ मोक्ष की प्राप्ति के लिए श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना एकमात्र उपाय है। इस दौरान प्राचीन शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष पंकज सैनी, संजय सैनी, मनोज सैनी, बाबूराम चेयरमैन, राजपाल सैनी, मोनू सैनी, पाल्ला कश्यप, सोमपाल कश्यप, जयभगवान प्रजापति, अश्विनी, अजय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें