मोरना। बिना अनुमति मकान में चलाया जा रहा बच्चों के अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग टीम ने छापा मारा और कमरे काे सील कर दिया। मोरना गांव में शुकतीर्थ मार्ग पर एक मकान में अवैध रूप से बच्चा अस्पताल संचालित करने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मोरना डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश के अनुपालन में मोरना में एक घर में प्राइवेट रूप से मरीज भर्ती करने वाले कमरे को सील किया गया है। मौके पर उपचार करने के उपकरण मिले हैं। मोरना निवासी मुकेंद्र कुमार ने बताया कि उसने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित उच्चधिकारियों से शिकायत की थी कि शुक्रताल मार्ग पर एक व्यक्ति प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र चलाता है तथा दुकान पर अलग से एलोपैथिक की दवाई भी बेचता है। बिना किसी लाइसेंस के वह बराबर के मकान में बच्चों व अन्य मरीज को भर्ती कर उपचार करता है।