फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्त नही कर सकेंगे शीतला माता के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भक्त नहीं कर सकेंगे शीतला माता के दर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। खरड़ गांव के शीतला माता के मंदिर में श्रद्धालु अब माता के दर्शन नहीं कर सकेंगे। दर्शन के लिए बढ़ रही भीड़ पर मंदिर कमेटी नियंत्रण करने में असफल रही। पुलिस प्रशासन की चेतावनी व बढ़ती भीड़ को देखकर मंदिर कमेटी ने माता के मंदिर का दरवाजा न खोलने का निर्णय लिया।
तहसील क्षेत्र के गांव खरड़ में शीतला माता शाकुंभरी देवी माता व बसंती माता के मंदिर है। कोरोना महामारी के कारण प्रशासन द्वारा धार्मिक स्थलों को खोलने की गाइड लाइन जारी की गई है। लॉकडाउन में मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद चढ़ाने से मना किया गया है। श्रद्धालुुओं के लिए मंदिर के कपाट केवल माता के दर्शन के लिए खोले गए थे। माता के मंदिर को प्रत्येक सप्ताह के सोमवार व बृहस्पतिवार को माता के दर्शन के लिए खोला जाता है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी प्रभात शर्मा ने बताया कि माता के दर्शन के लिए मंदिर में भीड़ बढ़ रही थी। बढ़ती हुई भीड़ पर मंदिर कमेटी नियंत्रण नहीं कर पाई। श्रद्धालु सोशल डिस्टेंस को भूल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन उन्हें बार-बार चेतावनी दे रहा था कि सोशल का डिस्टेंस का ध्यान रखकर ही श्रद्धालुओं को माता के मंदिर में प्रवेश करवाया जाए। भीड़ पर नियंत्रण न कर पाने के कारण व पुलिस प्रशासन की चेतावनी के अनुसार मंदिर कमेटी ने माता के मंदिर के कपाट न खोलने का निर्णय लिया। मंदिर कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार स्थिति सामान्य होने तक माता के मंदिर के कपाट नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें