फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गंगा दशहरा पर शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। साथ ही श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा घाट के अलावा आश्रमों, मंदिरों और धर्मशालाओं में प्रसाद वितरित किया गया।

बृहस्पतिवार सुबह से श्रद्धालुओं ने आस्था भाव से मां गंगा को प्रणाम कर, दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करते हुए सुख-शांति का वरदान मांगा। सुहागिनों ने मां गंगा की विशेष पूजन किया।
विज्ञापन

शुकदेव आश्रम में प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर भक्तों ने कथाएं सुनीं। शाम तक श्रद्धालु तीर्थनगरी से वापस लौटते रहे। सड़कों पर ट्रैक्टर ट्रॉली, भैंसा बुग्गी व प्राइवेट वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। आश्रमों और धर्मशाला में प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने अन्न, वस्त्र, स्वर्ण, फल व मिठाई वितरित की।
शुकदेव आश्रम, दंडी आश्रम, श्रीराम आश्रम, हनुमत धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, गणेश धाम, शनि धाम, मां पीतांबरा धाम, सतसाहेब आश्रम, रविदास आश्रम, सतगुरु समनदास आश्रम, अनूसुईया धाम आश्रम के दर्शन किए। स्वामी ओमानंद महाराज, महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज, महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज, स्वामी महादेव आश्रम महाराज, स्वामी तिलकधारी विष्णु महाराज, स्वामी गोवर्धन दास महाराज, स्वामी सत्यानंद महाराज, साध्वी नंदिनी, स्वामी कृपाल दास महाराज, स्वामी राजेंद्र दास महाराज समेत अन्य संतों से आशीर्वाद लिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार, गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह, मैनेजर देवेंद्र आर्य, कारगिल शहीद स्मारक प्रबंधक मांगेराम फौजी, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार का मेले के आयोजन में सहयोग रहा।
-
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर गांव बहुपुरा, फिरोजपुर व कस्बा भोकरहेड़ी बाईपास के रास्तों से श्रद्धालुओं के वाहन निकलवाए। गंगा घाट पर खोया-पाया केंद्र पर मेले में बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाया गया। एसपी देहात अतुल बंसल,भोपा क्षेत्र अधिकारी डॉ. रविशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
श्रद्धालुओं ने की अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा
श्री शुकदेव आश्रम में श्रद्धालुओं ने प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा की। वट वृक्ष में मन्नत के धागे बांधने वालों का तांता लगा रहा। वट वृक्ष के नीचे सत्य नारायण कथा कराई गई। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से आशीर्वाद लिया। तीर्थ जीर्णोद्धारक स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की गई। ट्रस्टी ओमदत्त देव, कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री, दीपक मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें