फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालु पहुंचे शुक्रतीर्थ, गंगा में लगाई डुबकी

विज्ञापन
शुकतीर्थ में माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद जल अर्पित करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। शुकतीर्थ में माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर दूर दराज क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे, जय गंगे मैया के जयघोष के साथ पतित पावनी गंगा में डुबकी लगा पुण्य अर्जित कर दान किया। गंगा घाट पर पुरोहितों से सत्य नारायण भगवान की कथा सुनकर श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर पूजा की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद शुकदेव मंदिर में पूजा कर प्रसाद चढ़ाया तथा प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा। श्रद्धालुओं की दिनभर भारी भीड़ रही। कारगिल शहीद स्मारक व ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर भी श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। श्रद्धालुओं ने दंडी आश्रम, हनुमतधाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, मां पीतांबरा धाम, श्री गंगा मंदिर, दंडी आश्रम, अखंड धाम, मानव निर्माण योग आश्रम, महाशक्ति सिद्ध पीठ आदि मंदिरों में दर्शन कर पूजा अर्चना की। खिचड़ी वाले बाबा का आश्रम, उदासीन निर्वाण आश्रम, रविदास आश्रम आदि में सत्संग प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मेले जैसा माहौल रहा। पुलिस चौकी प्रभारी योगेश शर्मा पुलिस बल के साथ नगरी में घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें