फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
-नई मंडी के रामलीला मैदान में हुआ आयोजन
विज्ञापन



फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के तत्वावधान में श्याम वंदना महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक श्रद्धालु बाबा के भजनों पर झूमे।
नई मंडी रामलीला ग्राउंड में आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उद्यमी भीमसेन कंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता अंचित मित्तल, विशाल गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य यजमान के रूप दिनेश मित्तल, अरुण गर्ग, कृष्ण बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा श्याम के सबसे पहले भक्त श्यामलीन श्याम बहादुर जी महाराज की गद्दी रेवाड़ी से उनके षड़पोत्र अनमोल अग्रवाल का आशीर्वाद एवं उनकी ओर से लगाया गया मोर छड़ी का झाड़ा सभी श्याम भक्तों को मिला। मुख्य आकर्षण का केंद्र समिति की ओर से बनवाया गया नोटो का दरबार रहा। सभी भक्तों को अनोखा दरबार एवं श्याम बाबा का अद्भुत शृंगार देखने को मिला। जयपुर से आई हुई भजन गायिका रजनी राजस्थानी एवं कोलकाता से आए हुए भजन गायक तुषार चौधरी ने भक्तों को अपने भजनों से खूब रिझाया। आरती के पश्चात श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति ने प्रसाद वितरित किया। समिति से अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, राजीव गर्ग, संजीव गर्ग, रिंकू गर्ग, राजीव बंसल, अनुज गर्ग, राजकुमार जिंदल, नरेंद्र गर्ग, श्रेय मित्तल, राघव मित्तल, शुभम गुप्ता, अनिल गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक तायल, हर्षित अग्रवाल, प्रिंस चावला, निक्की, अर्पित सिंघल, गट्टू,शास्वत गोयल, अनुराग का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें