श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में पूजन करते विधायक बृजेश सिंह
- फोटो : DEVBAND
जन्मोत्सव में श्याम बाबा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
देवबंद (सहारनपुर)। देवी कुंड रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में रविवार की रात में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमे।
कार्यक्रम का पूजन विधायक बृजेश सिंह और ध्वजारोहण श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। बाबा का शृंगार राकेश अग्रवाल व निखिल गर्ग, बाबा को 56 भोग नीरज सिंघल ने किया। इस दौरान कीर्तन के मुख्य आकर्षण शानदार आतिशबाजी और 1111 दीप प्रज्ज्वलित रहे। श्रद्धालुओं ने बाबा के भजनों का गुणगान किया। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, अजय सिंघल, पं. शशिकांत शास्त्री, नितिन गर्ग, संजय सैनी, अरविंद अग्रवाल, मुदित गर्ग, वरुण सिंघल, अर्पित गर्ग, वरुण तायल, शिवम तायल, चिराग धीमान, नरेश भटनागर, अंकित चौहान, आदेश सैनी, उमेश सैनी, सचिन शर्मा आदि रहे।