शाहपुर में खंड विकास कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद ब्लाक प्रमुख, अधिकारी, ग्राम प्रधान व बीडी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। खंड विकास कार्यालय शाहपुर के सभागार में आयोजित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में क्षेत्र में विकास संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए । इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की ।
बैठक में ब्लाक प्रमुख अरविंद त्यागी ने सभी को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकास खंड क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे । बैठक में उपस्थित बीडीसी सदस्यों से विकास कार्यों संबंधी प्रस्ताव लिए गए। विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में चिकित्सा अधिकारी डॉ एनपी सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ केके त्यागी ने बताया कि पशुपालकों की सुविधा के लिए मोबाइल वैन चलाई जा रही है । अब पशुपालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें गांव में ही सेवा प्राप्त होगी । एडीओ पंचायत संदीप कुमार ने सभी ग्राम प्रधानों से अपने गांव में बने शौचालयों व मिनी सचिवालय की देखभाल की अपील की । एडीओ समाज कल्याण सत्येंद्र धारीवाल ने सभी सदस्यों को विधवा व वृद्धा पेंशन बनवाने के बारे में जानकारी दी ।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ कुलदीप त्यागी ने ज्ञापन देकर ग्राम पंचायतों को विकास कार्य संबंधी मिलने वाले बजट में 30 प्रतिशत की कटौती खत्म करने की मांग की।
बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौरव त्यागी, जसवंत बालियान, नीरज कुमार, करणवीर सिंह, धर्मपाल सिंह गोयला, मोनू सैनी पलड़ी, रामेश्वर सदरूद्दीन नगर, संजीव कुमार अलावलपुर आदि ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे ।