फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं-चौहान

विज्ञापन
कस्बा भोकरहेडी इंटर कालेज कार्यक्रम में बोलते विधायक चंदन सिंह चौहान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, मोरना। मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज और व्यक्ति का विकास संभव नहीं हैं। हमें आज डिजिटल युग में नई चुनौतियों से निपटना है।
विज्ञापन

कस्बा भोकरहेड़ी इंटर कालेज में नवनिर्मित शौचालय कांपलेक्स का लोकार्पण समारोह आयोजित किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा का विकास बेहद आवश्यक है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। शुकतीर्थ में मां गंगा के घटता जलस्तर चिंता का विषय है। वह विस में इस मुद्दे को उठाएंगे। उधर, इससे पहले हवन यज्ञ का आयोजन हुआ।
जिसमें आचार्य प्रेम शंकर मिश्रा, संजीव आर्य ने विश्व शांति के लिए आहुति दी। प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी, मोरना के प्रधानाचार्य फूलचंद ने भी संबोधित किया। एनसीसी कैडेट ने विधायक को सलामी दी। छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. कर्णवीर सिंह, कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह, ओमबीर सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, अजय कुमार, उपप्रधानाचार्य रामेश्वर राम, रमेशचंद, अमित राणा, अमित कुमार, नीरू, सुधा, रफीक अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें