-प्रबंध निदेशक ने किसानों को 12 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। सोमवार को समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में प्रबंध निदेशक रविता मलिक ने आय-व्यय का ब्योरा पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सदस्यों पर लगा ऋण 1985,54 है, जबकि पिछले वर्ष 1777,52 था। उर्वरक व्यवसाय से तीन लाख 12 हजार रुपये का लाभ हुआ है। कुल आय 263,77 लाख हुई, जबकि पिछले वर्ष 239,34 लाख थी।
समिति का कुल लाभ 78,61 लाख हुआ है। प्रबंध निदेशक ने किसानों को 12 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि आशीष राठी ने कहा कि किसानों को समय पर ऋण जमा करना चाहिए, जिससे अधिक ब्याज देने से बचा जा सके। समितियों में पहले की तरह तीन प्रतिशत ब्याज का प्रस्ताव सरकार को भेजा है।
जिला पंचायत सदस्य अरुण त्यागी, सभापति संजय त्यागी, सुनील कुमार, अरविंद लंबरदार प्रधान, राजकुमार त्यागी, मनोज त्यागी प्रधान ने अपने विचार रखे। वीरेंद्र त्यागी, अरशद त्यागी, कुलदीप सिंह, शांति देवी मौजूद रहे। किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।