बुढ़ाना में अच्छे कार्य करने वाले युवाओं व बच्चों को सेवादारों ने किया सम्मानित।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चा कार्यक्रम में सामाजिक कार्य एवं देश सेवा के कार्य करने वाले युवाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। सेवादारों ने कहा कि उनके खून का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसाना में डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम सिंह जी महाराज के 101 वें जन्म दिवस पर नाम चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुढ़ाना ब्लॉक के डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने समाज एवं देश के प्रति भलाई के कार्य करने वाले युवकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। समाज सेवी ठाकुर हरपाल सिंह ने कहा कि डेरा अनुयायी अपने युवाओं को देश की सेवा के लिए तैयार कर रहे हैं। भारतीय आर्मी को खून दान करना, साल में एक अनुयायी नौ पौधे रोपित करके उनकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करता है। डेरा अनुयायियों के समाज एवं देश हित में किए जाने वाले कार्य काबिले तारीफ हैं। डेरा अनुयायी युवक वेश्यावृत्ति में लिप्त लड़कियों को अपनी पत्नी बनाकर समाज से गंदगी दूर कर रहे है। गरीब को मकान बनाकर देने, गरीब छात्र एवं छात्राओं की पढ़ाई का खर्च उठाना एवं गंगा की साफ करके डेरा अनुयायियों ने समाज को नई दिशा भी दी है। नशे के खिलाफ बहुत बड़ी मुहिम को इन्होंने अंजाम दे रखा है। डेरा अनुयायियों के नाम 79 विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। डेरा अनुयायी 134 मानवता सेवा के काम करके भारत को विश्व गुरु बनाने में लगे हुए है। इस मौके पर एक साल में मानवता की भलाई का काम करने वाले गांव इटावा के युवाओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान बुढ़ाना ब्लॉक के सभी गांव के डेरा अनुयायी मौजूद रहे।