खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगीना से 40 दिन के लिए जमात नई बस्ती की नूर मस्जिद में आई थी। लॉकडाउन के चलते जमात में आए 11 जमातियों को क्वारंटीन करके मस्जिद में ही रखा गया था। इन सभी की जांच भी कराई गई थी। सभी की जांच नेगेटिव आने तक मस्जिद के अंदर रखा गया था।
विज्ञापन
डीएम ने एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को निर्देश दिए कि जिन जमातियों का क्वारंटीन का समय पूरा हो गया है, उनकी घर जाने की व्यवस्था बनाई जाए। जमात के अमीर मोहम्मद जाहिद ने बताया कि पुलिस प्रशासन का बहुत सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने समय-समय पर हमारा हाल जाना, हमें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी। जमात से जुड़े हाजी मुजम्मिल द्वारा जमात का वक्त पूरा होने के बाद से घर वापस भेजने की एसडीएम के प्रयास की सराहना की। इन जमातियों को रोडवेज बस की व्यवस्था कराई गई और सभी को घर वापस भेज दिया गया।