लॉकडाउन के चलते जरुरतमंदों की सेवा में लगी नवजीवन सेवा संस्था।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जरूरतमंदों की सेवा में लगी हैं सामाजिक संस्था
मुजफ्फरनगर। नवजीवन सेवा संस्था की ओर से 50 परिवारों को राशन की किट दी गई। संस्था के द्वारा भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में भी सौ परिवारों को राशन वितरित किया गया था। इस बार 50 राशन किट आशीष जैन की ओर से दी गई। संस्था के द्वारा इस लॉकडॉउन में मूक पशुओं का भी ध्यान रखा गया। संस्था की टीम के द्वारा मुजफ्फरनगर जैन मिलन रोड पर एक भूखे व बीमार बछड़े को नाली से निकलवाकर राधे श्याम गोशाला में भिजवाया गया। निकुंज शर्मा का सहयोग रहा। यह संस्था पिछले छह वर्षों से सेवा के कार्य कर रही है। मौके पर पुनीत जैन, प्रवीण गुप्ता, वीणा गुप्ता, श्रेयांश जैन, अक्षत गुप्ता, आकृति गुप्ता, विपुल जैन, ध्रुव गुप्ता, ऋषिका जैन आदि का सहयोग रहा। वहीं, चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रामपुरी में जरूरतमंदों को भोजन की किट का वितरण किया गया। ब्रहमपाल सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक रविंद्र सिंह ने गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री के पैकेट बनाकर वितरित किए गए। गौरव शर्मा, वार्णिका शर्मा, अभिनव शर्मा, रावी शर्मा ने भी सहयोग किया।