फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद त्रिवेणी चीनी मिल ने शुरू किया पेराई सत्र

विज्ञापन
त्रिवेणी चीनी मिल में चैन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद त्रिवेणी चीनी मिल ने शुरू किया पेराई सत्र
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। त्रिवेणी चीनी मिल में पेराई सत्र 2020-21 का शुभारंभ शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह और जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से चेन में गन्ना डालकर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मिल में सर्वप्रथम गन्ना बोगी लेकर आने वाले किसान नवीन चौधरी को साफा बांधकर, शॉल ओढ़ाकर व एक बाल्टी चीनी आदि देकर सम्मानित किया गया। चीनी मिल के उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने किसानों से जड़ पत्ती, अगोला रहित एवं ताजा साफ सुथरा गन्ना की आपूर्ति करने की अपील की। विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति बेहद गंभीर है। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जा रहा है। डीसीओ कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में लगभग सभी चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू हो चुकी है। जो चीनी मिल रह गई हैं उनमें भी जल्द पेराई आरंभ हो जाएगी। इस मौके पर गन्ना समिति के सचिव प्रेमचंद चौरसिया, अभय कुमार ओझा, श्याम कुमार रावत के अलावा अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें