फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गजों को नकार, नए चेहरों को दिया मौका

Tue, 03 Nov 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में कई सियासी दिग्गजों को भी मतदाताओें ने सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन


रालोद समर्थित प्रत्याशी एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तरसपाल सिंह मलिक और रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम तोमर की हार ने सबको चौंकाया।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर लगातार दस साल तिरसपाल मलिक और उनकी पत्नी सुदेशा काबिज रहे। कांधला के सुन्ना गांव निवासी तरसपाल को भाजपा के युवा नेता नितिन मलिक की पत्नी अंजलि ने शिकस्त दी जबकि बघरा ब्लाक के वार्ड 18 से श्रीराम तोमर को प्रदीप कश्यप ने हरा दिया।

श्रीराम को जहां 5502 मत मिले, वहीं प्रदीप ने 5379 वोट हासिल किए। हालांकि शुरू के रुझानों में तोमर आगे चल रहे थे। ग्राम प्रधानी के आगामी चुनावों को लेकर वोट शिफ्ट कराने का भी जीत में असर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक कुमार की साहित्यकार पत्नी डॉ पुष्पलता वार्ड दो से चुनाव हार गई हैं। पचेंडा कला के मूल निवासी दीपक के भाई कपिल कुमार की पत्नी अरुणा भी वार्ड चार से जीत हासिल नहीं कर सकी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें