मुजफ्फरनगर। सदर ब्लॉक की मतगणना में देर रात शिफ्ट बदलने पर ड्यूटी से मुक्त नहीं किए गए मतगणनाकर्मियों ने हंगामा कर दिया।
सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती में लगे कर्मचारियों ने मतगणना करने से इंकार कर दिया। एक जगह जमा विभिन्न विभागों के मतगणनाकर्मियों ने विरोध स्वरूप मतपेटियां नहीं खोली।
एडीएम प्रशासन मनोज कुमार ने जब कार्य समयावधि बढ़ाने की बात कही तो ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों ने गुस्से का इजहार किया।
सुबह से मतपत्र गिनने में लगे मतदानकर्मियों ने लगातार 12 घंटे के बाद ड्यूटी से इंकार कर दिया। प्रशासन ने देर रात मतगणना को सुचारु रखने के लिए व्यवस्था बनाई।