फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह दो घंटे तक छाया रहा घना कोहरा

विज्ञापन
मुजफ्फरानगर बुढ़ाना-सड़क मार्ग पर फैले कोहरे में गंतव्य को जाते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सुबह दो घंटे तक छाया रहा घना कोहरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुबह सात बजे से नौ बजे तक घने कोहरे के कारण सड़क पर अंधेरे की स्थिति बनी रही। स्कूली बच्चों को समय से स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में धूप से राहत मिली, लेकिन रात में न्यूनतम तापमान अभी भी 6.6 डिग्री पर रहा। सुबह-शाम और रात में लगातार सर्दी बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। सुबह इतना घना कोहरा आया कि लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। सुबह सात बजे से नौ बजे तक घने कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुपहिया और चौपहिया वाहन सड़क पर कम नजर आए। सबसे बड़ी समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों के सामने रही। जो बच्चे ग्रामीण क्षेत्र से दूर के स्कूलों में जाते हैं उनको अधिक कठिनाई हुई। कोहरे के कारण ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले अधिकतम बच्चे देरी से विद्यालय पहुंचे। नौ बजे के बाद आकाश साफ होना शुरू हुआ और तेज धूप निकली। दिन में लोगों ने धूप में राहत महसूस की। सुबह, शाम और रात की सर्दी अभी भी बनी हुई है। अधिकतम तापमान जहां 24.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 97 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें