सरकुलर रोड पर सुबह छाये घने कोहरे में लाइट जलाकर जाते वाहन सवार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा
मुजफ्फरनगर। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दिन में धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। रात में सर्दी के चलते न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
फरवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम में लगातार परिवर्तन की स्थिति बनी है। कभी आकाश में बादल छा जाते हैं और ठंड बढ जाती है तो कभी दिन में निकली तेज धूप गर्मी का अहसास करा देती है। बीते तीन दिनों से एक बार फिर कोहरे की स्थिति बनी है। रविवार को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। दस बजे तक आकाश में अंधेरे से की स्थिति रही। दिन में निकली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।