रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में दिया धरना
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में ब्राह्मण समाज के युवाओं में जबरदस्त रोष देखने को मिला। रिंकू की हत्या में शामिल हत्यारों को फांसी की मांग करते हुए ब्राह्मण समाज के युवकों ने शिव चौक स्थित शिव मूर्ति के समक्ष धरना दिया।
शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे हुए ब्राह्मण समाज के युवकों ने दिल्ली के मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन किया। युवक भगत सिंह रोड पर तुलसी पार्क पर एकत्र हुए और यहां पर रिंकू शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ये युवक शिव मूर्ति के समक्ष धरने पर बैठ गए और जबरदस्त नारेबाजी करते हुए हत्यारों के खिलाफ फांसी की मांग की। समाज की ओर से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय सचिव अंकित शर्मा, शुभम शर्मा पीनना, मानू शर्मा, विशाल त्यागी, कपिल पंडित, विक्की पंडित, हेमंत शर्मा, आशु पंडित आदि मौजूद रहे।