फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो महिलाओं सहित पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुखार पीड़ित पांच मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें दो महिलाएं भी हैं। एक रोगी को उपचार के लिए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। जनपद में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 30 पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई गई संदिग्ध बुखार पीड़ितों की जांच के बाद पांच रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों में शहरी और खतौली में क्षेत्र एक-एक महिला जबकि चरथावल से दो एवं बघरा से एक शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ.शमशेर आलम का कहना है कि सभी मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग नजर रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके घर और आसपास विभागीय टीमें भेजकर सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई कराई गई है। सभी मरीजों की हालत स्थिर है। लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए घर और आसपास पानी एकत्र न होने देने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें