फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुखार पीड़ित एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि, अब तक 18 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मौसम में बदलाव के साथ बीमारियां भी बढ़ रही है। जनपद में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। खतौली में बुखार से पीड़ित चल रहे एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह जनपद में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18 पर पहुंच गई हैं।
जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। जिसके तहत संचालित दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के बारे में जागरूक कर रही है। बावजूद लोगों को डेंगू का रोग परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शमशेर आलम ने बताया कि खतौली में एक व्यक्ति को कई दिन से बुखार आ रहा था। जिसकी जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को सोर्स रिडक्शन के लिए पीड़ित के घर भेजा गया है। आसपास भी एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। अब तक जो भी रोगी डेंगू पॉजिटिव पाए गए अधिकतर स्वस्थ हो चुके हैं।
शासन की ओर से भी डेंगू को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिदिन की रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से मांगी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें