फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत संविदा कर्मियों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत संविदा कर्मियों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
विज्ञापन

मंसूरपुर। बेगराजपुर विद्युत फीडर से जुड़े संविदा कर्मचारियों ने कंपनी द्वारा अवैध वसूली की मांग के खिलाफ बिजलीघर पर सोमवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। मंगलवार से कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बेगराजपुर विद्युत फीडर पर दो दर्जन से अधिक लाइनमैन तथा एसएसओ संविदा कर्मचारी के रूप में कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अब उनकी सेवाओं का प्रबंधन एक निजी कंपनी के अधीन दे दिया गया है। कंपनी सभी कर्मचारियों से दोबारा से कागज तथा प्रति कर्मचारी दस हजार रुपये की मांग कर रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी के द्वारा इस अवैध वसूली का वह विरोध कर रहे हैं। मंगलवार से सभी कर्मचारी कार्य का बहिष्कार कर धरना देंगे। प्रदर्शनकारियों में शुभम कुमार, ईश्वर सिंह, मुस्तकीम, विशाल, दीपक कुमार, हर्ष कुमार, नजर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें