फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जलालाबाद का नाम मनहार खेड़ा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
बिरालसी में प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता: संवाद
विज्ञापन
चरथावल। करनी सेना और विभिन्न हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिरालसी में जलालाबाद का नाम मनहार खेड़ा करने सहित तीन मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन थाना प्रभारी जसवीर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को गांव में महाराणा प्रताप तिराहे पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा जलालाबाद में प्राचीन मनहारखेड़ा (जलालाबाद) के नाम से किला और उसके संरक्षण को लेकर लोगों में आक्रोश हैं।
पुरातत्व विभाग ने विरासत के संबंध में राजस्व रिकॉर्ड तलब किया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षत्रियों की वंशावली एवं इतिहास में जलालाबाद का नाम मनहारखेड़ा अंकित किया गया है। इस कस्बे में चौक,जहां हिंदुओं के सेनापति सदारंग सिंह को मुगल शासन में फांसी दी गई थी, उस स्थान का नाम सदारंग सिंह चौक घोषित किया जाएं। तीनों मांगों पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। करनी सेना के जिलाध्यक्ष धीरज राणा, छत्रपति शिवाजी सेना के अध्यक्ष राष्ट्रीय अर्चित आर्य, प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह आर्य, विहिप जिला मंत्री सोहनवीर सिंह, प्रधान शोभित पुंडीर, बबली राणा, गन्ना समिति बिरालसी के चेयरमैन मोनी पुंडीर, रवि राणा, मोहित बजरंगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरालसी में प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें