फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पूर्व सांसद के फार्म हाउस में खुली डेयरी व इंस्पेक्टर के आवास में चोरी

Tue, 14 Jan 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अब वह पुलिस वालों के यहां भी सेंध लगाने लगे हैं। चोरों ने पूर्व सांसद भाजपा नेता राजपाल सैनी के फार्म हाउस में खोली गई डेयरी व एक पुलिस इंस्पेक्टर के आवास से सामान चोरी कर लिया गया। एक अन्य स्थान पर चोरी का प्रयास किया। जाग होने पर चोर भाग गए। पुलिस ने डेयरी संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राजपाल सैनी का शांतिनगर में कूकड़ा रजबहे की पटरी पर फार्म हाउस है। फार्म हाउस में पीछे की तरफ छपार के गांव खुड्डा निवासी मनव्वर ने दूध की डेयरी खोल रखी है। पास में ही भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा का भी फार्म हाउस में है। वहां बने फ्लैट में पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार रहते है। बरामदे में ही पुलिसकर्मी अशोक कुमार का आवास है।

रविवार रात में मनव्वर डेयरी में सो रहा था। रात में लगभग साढ़े तीन बजे दो चोर डेयरी में घुस गए। वह उनकी बाइक लेकर जाने लगे। उनकी आंख खुल गई तो उन्होंने शोर मचा दिया। चोर उनकी बाइक छोड़ कर भाग गए लेकिन दो मोबाइल व जूते ले गए। उधर भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा ने बताया कि उनके फार्म हाउस में इंस्पेक्टर संजय कुमार फ्लैट में रहते है। पास में ही पुलिसकर्मी अशोक का आवास है। चोरों ने इंस्पेक्टर के आवास से इनवर्टर व बैटरी व नगदी चोरी कर ली। अशोक के घर का ताला तोड़ दिया लेकिन चोरी करने में वह सफल नहीं हुए। सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि मनव्वर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिसकर्मी ने तहरीर नही दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें