फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जटोला दामोदरपुर में सरकारी संपत्ति को कब्जामुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने को चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम द्वारा जटोला दामोदरपुर में चकरोड़ खुलवाने के साथ ही मुख्य मार्ग और नाली से अवैध कब्जे हटवाए गए।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि जटोला दामोदरपुर में खसरा नंबर 46 व 48 (मुख्यमार्ग) तथा 45 व 49 पर कब्जे किए जाने की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। उनके निर्देश पर तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा ने राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर उक्त खसरा नंबरों को कब्जा मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि जिन सरकारी संपत्तियों व तालाबों पर अवैध कब्जे किए जाने की शिकायत मिल रही है, उनकी पैमाइश कराकर उन्हें कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यदि कब्जा मुक्त कराई संपत्तियों पर फिर से कब्जे किए गए तो कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें