फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग चैंपियनशिप में दून वैली स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। मुजफ्फरनगर में आयोजित 15वीं यूपी प्रीस्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में दून वैली पब्लिक स्कूल के कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देवबंद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेडल जीतकर स्कूल लौटे छात्रों का शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर में जिला एवं प्रदेश राइफल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 3 से 7 जून तक चली 15वीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में छात्र वसुंध पुंडीर ने अपने आयु वर्ग की एयर राइफल निशानेबाजी में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है, जबकि 10 मीटर एयर पिस्टल में युमना नाज,़ दृष्टि शर्मा एवं गुंजन सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों का मुंह मीठा कराते हुए कहा कि ऐसे होनहारों से स्कूल के अन्य छात्रों को भी कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलती है। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने विजयी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें