फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर किसानों का एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर किसानों का एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और पर्ची कम आने समेत अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई।
विज्ञापन

निजी वाहनों से कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। मंडल महासचिव डा. मणिकांत भारद्वाज ने कहा कि यूनियन कार्यकर्ता सार्वजनिक समस्याओं के संबंध में कई बार अधिकारियों को अपनी शिकायत दे चुके हैं। परंतु आज तक भी प्रशासन ने उनकी शिकायतों पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। इसी कारण किसानों को धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराने, नागल-मीरपुर रेलवे स्टेशन के पास पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाने, नासिरपुर-डिगौली में आबादी के रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने, नगली व पहाड़पुर को जोड़ने वाली चकरोड बनवाने और नगली मेहनाज में बिजली की ओवर लोडिंग समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। इसी दौरान धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने यूनियन नेताओं को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिलाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन तहसीलदार को सौंप दिया। धरना प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष ईश्वरचंद आर्य, ब्लाक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, विनय त्यागी, केहर सिंह, भूपेंद्र त्यागी, अकरम, सगीर, मूसा, भीम सिंह, सतेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें