फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तानों में शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़ 

Fri, 24 Jun 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
‌कब्रिस्तान में की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली केे शामली रोड स्थित ईदगाह पर शरारती तत्वों ने कब्रिस्तान की कब्रों को तोड़कर खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया। सुबह लोगों को कब्रों के तोड़े जाने का पता चला तो कब्रिस्तान में काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और शहर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


शामली रोड पर ईदगाह के पास के कब्रिस्तान में देर रात किसी ने कई कब्रों की ईंटे उखाड़ दी। इस दौरान कब्रों को खुर्द-बुर्द करने का भी प्रयास किया गया। इस कब्रिस्तान में कई बड़े लोगों की भी कब्र हैं। बृहस्पतिवार सुबह लोगों को तोड़फोड़ का पता चला तो मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। घटना को लेकर लोगों ने रोष प्रकट किया।

इसी बीच लोगों ने इधर-उधर आरोपियों की टोह लेने की भी कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह, शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


टूटी हुई कब्रों के पास कुछ पर्चियां भी पड़ी हुई मिली, जिन पर कब्रों को पक्की करने पर विरोध प्रकट करने की बात लिखी हुई थी। अधिकारियों ने पर्चियों को पढ़ा और लोगों से मामले की जानकारी ली। हंगामा करने वाले लोगों को अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत किया।

सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों को मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है। सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि शरारती तत्वों ने कब्रों में तोड़फोड़ की है। पुलिस जांच में जुटी है, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें