फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुआवजे की मांग, किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। गांव निरगाजनी में रजबहे की पटरी टूट जाने से किसानों की सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग अधिकारियों को भी अपने बीच में बैठा लिया।
विज्ञापन

निरगाजनी जंगल में बृहस्पतिवार को रजबहे की पटरी टूटने से सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। मुआवजे की मांग को लेकर खेतों के पास ही भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी के नेतृत्व में धरना दिया गया था। शुक्रवार को भी अनुज राठी, यशपाल गुर्जर, राजा देशवाल, कृष्ण धीराहेड़ी, अनिल प्रधान, सतीश, राजकुमार प्रधान, राजू, सिद्धार्थ, नीरज, सुबोध प्रधान, जॉनी आदि ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शीघ्र उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के एसडीओ, अवर अभियंता अशरफ अली, जिलेदार उत्तम सिंह, शीशपाल व संदीप कुमार को अपने बीच में बैठा लिया। अवर अभियंता का कहना है कि राजस्व विभाग नष्ट फसल का मुआवजा देगा। अनुज राठी का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी तो वह धरना खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें