फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 8 दिसंबर से लापता युवक को तलाश करने की मांग

विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव सोहजनी तगान में मीटिंग को संबोधित करते मांगेराम त्यागी-स्वयं
विज्ञापन
- गांव सोहजनी तगान के बाबा साहब मंदिर में हुई मिटिंग
विज्ञापन

फोटो समाचार
मंसूरपुर। 8 दिसंबर से लापता रविकांत त्यागी को बरामद करने की मांग को लेकर बुधवार को गांव सोहजनी तगान के बाबा साहब मंदिर में गांव तथा क्षेत्र के मुख्य लोगों की मीटिंग हुई। मीटिंग में पहुंची मंसूरपुर पुलिस से युवक को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की।
त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस ने परिवार का उत्पीड़न किया ।इसीलिए रविकांत गायब हो गया। बेटे के वियोग में रविकांत की मां ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि यदि 25 जनवरी तक रविकांत बरामद नहीं होता तो क्षेत्र के लोग बड़ा ठोस निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस भीड़ देखकर ही सक्रिय होती है तो 25 जनवरी के बाद वह भीड़ भी दिखा देंगे। मीटिंग में पहुंचकर मंसूरपुर थाना इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने आश्वासन दिया कि क्राइम ब्रांच की एक टीम युवक को बरामद करने के लिए कार्य करेगी।
विज्ञापन

संचालन राजेश त्यागी ने किया। मीटिंग को अरविंद शर्मा, देवेंद्र त्यागी, प्रभात कुमार, सुनील कुमार त्यागी, संजय त्यागी, नीरज प्रधान, अनिल कुमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें