फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शीतलहर से बढ़ी ठंड, लुढ़का दिन का तापमान

विज्ञापन
भोपा- मुजफ्फरनगर मार्ग से कोहरे से गुजरता बाइक सवार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। करीब सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीतलहर के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि इससे पहले रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी इलाकों में चल रही सर्द हवाएं हैं। दिन के तापमान में आई कमी के कारण लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है।
इससे पहले मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे रातें और भी सर्द हो गई हैं। मंगलवार रात जिले में कोहरा छाया रहा, जिसे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

-
ठंड के कारण बाजारों में कम हुए ग्राहक
फोटो समाचार
खतौली। शीतलहर के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या प्रभावित होने लगी है। दोपहर के समय धूप दिखाई देने के बाद आवश्यक सामान लेने के लिए लोग करीब तीन घंटे ही बाजारों में नजर आते हैं। बड़ा बाजार, बिददीबाड़ा, जानसठ मार्ग, जीटी रोड। सर्दी के चलते सूने दिखाई दे रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश जैन का कहना है कि अधिक ठंड पड़ने के कारण व्यापार पचास प्रतिशत ही रह गया है। लोग बाजारों का रुख नहीं कर रहे हैं। व्यापारी रवि ग्रोवर का कहना है कि अधिक ठंड पड़ने के कारण दुकान पर ग्राहकों की आवाजाही कम है। इस कारण कम ही बिक्री हो रही है। व्यापारी वैभव जैन का कहना है कि सुबह के समय वह दुकान खोलते हैं, मगर दोपहर तक कोई ग्राहक कम ही आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें