थोक दवा बाजार दस से आठ तक खुलवाने की मांग
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल दवा व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल से मिला। थोक दवा दुकानें सुबह दस से रात आठ बजे तक खुलवाने की मांग की।
एसोसिएशन ने राज्यमंत्री कपिल देव को बताया कि जिला परिषद दवा बाजार का रोज खुलना जरूरी है। खुदरा दवा बाजार का समय प्रात: सात से रात्रि नौ बजे तक करवाएं एवं थोक दवा बाजार को प्रात: 10 बजे से रात्रि आठ बजे तक खुलवाएं। राज्यमंत्री ने दवा व्यापारियों की आवश्यक मूलभूत समस्याओं को समझाते हुए डीएम और एसएसपी से मोबाइल पर वार्ता कर इस ओर ध्यान देने के लिए कहा। एसोसिएशन के चेयरमैन प्रमोद मित्तल, जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान, संजय गुप्ता, सतीश तायल, मनोज गर्ग, संजीव वर्मा, मयंक बंसल, कुलदीप शर्मा, सचिन त्यागी, अरुण प्रताप, तरुण गुप्ता, अभिषेक वालिया, दिव्य प्रताप राणा, पंकज तनेजा, रविंद्र छावड़ा, संदीप चौहान, राजीव चौधरी, विकास तोमर, सुबोध जैन, राहुल वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।