बुढ़ाना। करबला रोड पर अनुसूचित जाति के मोनू की हत्या के मामले में यशवीर महाराज ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि कोई भी हत्यारोपी बचना नही चाहिए। सभी हत्यारोपियों के लिए फांसी और आजीवन कारावास का प्रावधान हो।
बघरा योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज बृहस्पतिवार को मोनू खटीक के परिजनों से मिले। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बस्ती में मोनू की हत्या कर दी गई। यह सभी जगह योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम संगठन ऐसे आरोपियों का खर्च उठा रहे हैं।