कोचिंग सेंटर को बंद कराने की मांग
मुजफ्फरनगर, जानसठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सरकारी अध्यापकों द्वारा अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटर को बंद कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को तहसील में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता नगर व क्षेत्र में अवैध रूप से सरकारी अध्यापकों द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर के खिलाफ एसडीएम अमृतपाल कौर को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे, लेकिन उनके कार्यालय में उपस्थित नहीं होने पर एसडीएम की स्टेनो को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने नगर व क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटर को बंद कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिल कुमार, कार्तिक दीक्षित, आकाश कुमार, आदित्य, आर्यन, सुमित आदि मौजूद रहे।