फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी के लोगों ने किसानों के लिए खाद्य सामग्री दिल्ली भेजी

विज्ञापन
पुरकाजी से दिल्ली किसानों के धरने पर सामान लेकर रवाना होते लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसानों के लिए खाद्य सामग्री दिल्ली भेजी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसानों के धरने में सहयोग करते हुए पुरकाजी व खादर क्षेत्र के किसानों ने खाद्य सामग्री इकट्ठा कर दिल्ली भेजी है। खादर क्षेत्र से इकट्ठा की गई खाद्य सामग्री को लेकर सोमवार को खादर क्षेत्र के सिख समाज के लोग पुरकाजी पहुंचे। जहां पर कस्बे के सभी वर्गो के लोगों ने भी खाद्य सामग्री देकर सहयोग किया। जिसे लेकर नगर चेयरमैन जहीर फारूकी व सरदार गुरमेल बाजवा के नेतृत्व में किसान दिल्ली रवाना हो गए। इस दौरान सरदार सुखपाल बेदी, महल सिंह, प्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, जोधा सिंह, प्रिंस, रनजोत सिंह, अमरिंदर सिंह, जसकरन सिंह, आशु बेदी, अर्जुन गुप्ता, मौहम्मद सुलेमान, हाफिज मोहसिन, सद्दु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें