फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग

विज्ञापन
जानसठ में मृतक बच्ची के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे बसपा के पूर्व मंत्री राजपाल सैनी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। कस्बे में चार वर्षीय बच्ची परी की हत्या को लेकर बसपा के पूर्व मंत्री राजपाल सैनी पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इसके अलावा भी पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए रविवार को दिन भर जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

बच्ची का पिता मोहसिन फरीदी अपनी पुत्री की हत्या को लेकर गम में डूबा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दिनभर कस्बे व क्षेत्र के लोगों का मोहसिन के घर सांत्वना देने को तांता लगा रहा। बसपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे राजपाल सैनी भी अपने समर्थकों के साथ मृतक बच्ची के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान राजपाल सैनी ने स्थानीय पुलिस से फोन पर वार्ता कर बच्चे के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने बच्ची के परिजनों को आश्वस्त किया कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस दौरान उनके साथ शाहिक अफरीदी, राजू प्रधान, अरशद खान, तनु कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें