फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम प्रबंधतंत्र को ज्ञापन देकर जनहित में आक्सीजन प्लांट लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को सामाजिक संस्था नजर के अध्यक्ष नजम उस्मानी के नेतृत्व में कासमी मानव सेवा ट्रस्ट, भारतीय एकता मंच और उत्तर प्रदेश नागरिक एकता मंच के पदाधिकारियों ने संस्था के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी को दिए ज्ञापन में कहा कि इस समय देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। लोगों को समय पर आवश्यक चिकित्सा नहीं मिल पा रही है। मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। कालाबाजारी हो रही है। सभी ने कोविड हैल्प डेस्क सेंटर खोलने, आईसोलेशन सेंटर स्थापित करने और आक्सीजन प्लांट लगाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ताहिर हसन शिबली, अंसार मसूदी, फैसल नूर शब्बू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें